शिव नाम केवल सार है

निसार इस संसार में शिव नाम केवल सार है,
शिव शक्ति है शिव भक्ति है शिव मुक्ति का आधार है,
शिव पार्थना शिव साधना शिव ध्यान मंग्लाकार है,
शिव अनादि शिव अनंत है इस पार शिव उस पार है,
नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय हर हर भोले नमः शिवाय…..

जय शिव शंकर जय गंगाधर करुणाकर करतार हरे,
जय अविनाशी जय कैलाशी सुखराशी सुखमार हरे,
नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय हर हर भोले नमः शिवाय…..

जय शशि शेखर जय डमरूधर जय जय प्रेमागर हरे,
जय त्रिपुरारी जय मदहारी अमित अनंत अपार हरे,
नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय हर हर भोले नमः शिवाय……

निगरुण जय जय सगुण अनामय निराकार साकार हरे,
पार्वती पति हर हर शम्भो पाहि पाहि दातारी हरे,
नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय हर हर भोले नमः शिवाय…..

नीलकंठ जय भूतनाथ जय मृत्यूनंजय अविकार हरे,
पार्वती पति हर हर शम्भो पाहि पाहि दातारी हरे,
नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय हर हर भोले नमः शिवाय……

जय जय शम्भु जय शिव शम्भु जय जय शम्भु जय शिव शम्भु,
जय जय शम्भु जय शिव शम्भु जय जय शम्भु जय शिव शम्भु,
जय महेश जय जय भवेश जय आदिदेव महादेव विभो,
किस मुख से है गुणगीत प्रभु तव अपार गुण वर्णन हो,
जय जय शम्भु जय शिव शम्भु जय जय शम्भु जय शिव शम्भु….

जय भावकारक तारक हारक पातक दातक शिव शम्भो,
दीन दुःखहर सर्व सुखकर प्रेम सुधाधर की जय हो,
जय जय शम्भु जय शिव शम्भु जय जय शम्भु जय शिव शम्भु…..

पार लगा दो भवसागर से वन कर कर्णधार हरे,
पार्वती पति हर हर शम्भो पाहि पाहि दातारी हरे,
जय जय शम्भु जय शिव शम्भु जय जय शम्भु जय शिव शम्भु…..

करपूर गौरम करूणावतारम,
संसार सारम भुजगेन्द्र हारम,
सदा वसंतम हृदयारविंदे,
भवम भवानी सहितं नमामि,
त्वमेव माता च पिता त्वमेव,
त्वमेव बंधू च सखा त्वमेव,
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,
त्वमेव सर्वं मम देव देव………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

छठ पूजा

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

छठ पूजा
कार्तिक पूर्णिमा

बुधवार, 05 नवम्बर 2025

कार्तिक पूर्णिमा
उत्पन्ना एकादशी

शनिवार, 15 नवम्बर 2025

उत्पन्ना एकादशी
मोक्षदा एकादशी

सोमवार, 01 दिसम्बर 2025

मोक्षदा एकादशी
मार्गशीर्ष पूर्णिमा

गुरूवार, 04 दिसम्बर 2025

मार्गशीर्ष पूर्णिमा
सफला एकादशी

सोमवार, 15 दिसम्बर 2025

सफला एकादशी

संग्रह