आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना

आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।
आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।
हमारे अंगना,हमारे अंगना।
आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।

तुलसी की पूजा में गणपति जी आए।
संग में रिद्धि-सिद्धि लाए हमारे अंगना।
आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।

तुलसी की पूजा में विष्णु जी आए।
संग में लक्ष्मी जी को लाए हमारे अंगना।
आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।

तुलसी की पूजा में ब्रह्मा जी आए।
संग में ब्रह्माणी को लाए हमारे अंगना।
आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।

तुलसी की पूजा में शंकर जी आए।
शंकर जी आए संग में गोरा मैया लाए।
भोले डमरू बजाए हमारे अंगना।
आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।

तुलसी की पूजा में राम जी भी आए।
संग में सीता जी को लाए हमारे अंगना।
आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।

तुलसी की पूजा में भक्त भी आए।
मिलकर कीर्तन सुनाएं हमारे अंगना।
आज तुलसी की पूजा हमारे अंगना।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह