मैया दिल में धीरज बांधो मोहे कछु ना होवेगो,
कछु ना होवेगो मोहे कछु ना होवेगो,
मैया दिल में धीरज बांधो मोहे कछु ना होवेगो…..

जब से मैया मैने जन्म लियो है,
हरी नाम को जाप कियो है,
मैया मैने कियो हरी को ध्यान मोहे कछु ना होवेगो,
कछु ना होवेगो मोहे कछु ना होवेगो,
मैया दिल में धीरज बांधो मोहे कछु ना होवेगो…..

जब मैया मै तीन बरस को,
गुरु बनायो नारद मुनि को,
मैया मै लियो गुरु से ज्ञान मोहे कछु ना होवेगो,
कछु ना होवेगो मोहे कछु ना होवेगो,
मैया दिल में धीरज बांधो मोहे कछु ना होवेगो….

जब मैया मै पांच बरस का,
पिता मेरे ने पहाड़ से फेका,
मैया मोहे हरी ने लियो बचाये मोहे कछु ना होवेगो,
कछु ना होवेगो मोहे कछु ना होवेगो,
मैया दिल में धीरज बांधो मोहे कछु ना होवेगो….

लेलो पिताजी नाम हरी का,
तुम तर जाओगे,
पाप कर्म से मुक्ति पाकर बैकुंठ जाओगे…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह