ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार बरत बड़ा ग्यारस का

ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार, बरत बड़ा ग्यारस का…
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)

ग्यारस का तो व्रत करा है द्रोपदी बाई ने,
उसका चीर बढ़ाएं घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…
ग्यारस का तो व्रत करा है मीराबाई ने,
उसके प्याले में समा गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…

ग्यारस का तो व्रत करा है हरिश्चंद्र राजा ने,
उसका घड़ा उठवा गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…
ग्यारस का तो व्रत करा है मोरध्वज राजा ने,
उसकी आरी चला गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…

ग्यारस का तो बरत करा है नरसी भगत ने,
उसकी गाड़ी चला गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…
ग्यारस का तो बरत करा है रामा बाई ने,
उसका भात भराय गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…

ग्यारस का तो व्रत करा है भिलनी बाई ने,
उसके झूठे बेर खा गए भगवान, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…
ग्यारस का तो व्रत करा है सीता माता ने,
धरती माता ने ले ली गोद पसार, बरत बड़ा ग्यारस का…2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…

ग्यारस का तो व्रत करा है सारे भक्तों ने,
सबको दरस दिखाये घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का…(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार…

Author: Gunjan

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

माघ पूर्णिमा

रविवार, 01 फरवरी 2026

माघ पूर्णिमा
विजया एकादशी

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

विजया एकादशी
आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली

संग्रह