श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा

श्याम तेरा मनमोहक मुखड़ा,
उस पर नैन कमाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना,
सिर पे मुकुट ये मणियों वाला,
और घुंघराले बाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना……

चमक तेरे चेहरे की जैसे निकली हर दम धुप है,
देखा ना हमने कभी ऐसा प्यारा ये रूप है,
नज़र डाल के कर देता है पूरे सभी सवाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना……

तीन बाण वाले तेरी अलग ही निशानी है,
मोरछड़ी की तेरी निराली कहानी है,
जिसके सिर पे घूम जाए वो हो जाता निहाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना……

हर दिल को धीरज मिलता तेरे दर पे आते ही,
दीवाना वो बन जाए दर्शनों को पाते ही,
तेरी ये मुस्कान काटती पल में सब जंजाल,
वाह तेरा क्या कहना,
वाह तेरा क्या कहना……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह