अपना मुझे बना के चरणों से मुझे लगा के

फ़िल्मी तर्ज – दिल में तुझे बिठा के

अपना मुझे बना के,
चरणों से मुझे लगा के,
किस्मत बदल दी मेरी,
रहमत प्रभु ये तेरी,
किस्मत बदल दी मेरी,
रहमत प्रभु ये तेरी……

चुन के कांटे राहो से तूने,
फूलों की सेज सजाई,
चुन के कांटे राहो से तूने,
फूलों की सेज सजाई,
प्यार के प्यासे सेवक की तूने,
जन्मो की प्यास बुझाई,
नजरों से नजर मिला के,
मुझ पर करुणा बरसा के,
किस्मत बदल दी मेरी,
रहमत प्रभु ये तेरी,
किस्मत बदल दी मेरी,
रहमत प्रभु ये तेरी……

बिन रंगो की जिंदगी थी,
ना था सुख का उजाला,
बिन रंगो की जिंदगी थी,
ना था सुख का उजाला,
रोशन कर दी प्यार से तूने,
खुशियों से रंग डाला,
सपनो को शकल बना के,
मन में तेरे भाव जगा के,
किस्मत बदल दी मेरी,
रहमत प्रभु ये तेरी,
किस्मत बदल दी मेरी,
रहमत प्रभु ये तेरी……

मुझ निर्गुण बेक़ाबिल को
तूने ऐसा काम दिया है,
मुझ निर्गुण बेक़ाबिल को
तूने ऐसा काम दिया है,
तेरे नाम के गीतों को तूने,
मेरा नाम दिया है,
सोनू को गले लगाके,
सेवा में मुझे लगा के,
किस्मत बदल दी मेरी,
रहमत प्रभु ये तेरी,
किस्मत बदल दी मेरी,
रहमत प्रभु ये तेरी…….

Author: संजय मित्तल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा

संग्रह