तरस रही है तेरे दरस को,
मैया कबसे मेरी नज़र,
अब तो आके ले लो मैया,
अपने दास की खबर,
शेरा वाली माँ काली तू,
माँ तू है मेहरा वाली,
तेरे दर आए जो मैया,
ना खाली जाए सवाली,
सबकी झोली भरने वाली,
मेरी भी पूरी करो कसर,
अब तो आके ले लो मैया,
अपने दास की खबर,
तरस रही है…..

मेरे भी सर से उतारो मैया,
चढ़ी जो पाप की गठरी भारी,
संकट सबके हरने वाली,
मेरी भी विपदा हर लो सारी,
डालो मुझपे भी मैया,
अपनी करुणामयी नज़र,
अब तो आके ले लो मैया,
अपने दास की खबर,
तरस रही है…..

तू ही चंडी तू ही ज्वाला,
मैया तू है जोता वाली,
भटके हुए को राह दिखाती,
तेरे नैनों की जोत निराली,
तेरे होते माँ मेरी मैं,
भटक रहा क्यूं दर बदर,
अब तो आके ले लो मैया,
अपने दास की खबर,
तरस रही है…..

जगत सकल है भक्त तुम्हारे,
हैं माँ चरणों के सभी पुजारी,
महिमा का गुणगान करें सब,
जगाएं घर घर अलख तुम्हारी,
कर दो दूर दुखों के अंधियारे,
दिखा दो अपना नूरानी असर,
अब तो आके ले लो मैया,
अपने राजीव की खबर,
तरस रही है…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह