तर्ज – देखा है पहली बार

माँ हो के शेर सवार,
आ गई भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार,
कबसे खड़े राह में,
अखियाँ हैं यूँ बेकरार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार…….

ज्योति जलाऊँ,
तेरा ध्यान लगाऊँ,
तेरी अद्भुत छवि मैं,
मेरे मन में बसाऊं,
मैं तेरा ही बालक,
जननी है तू मेरी,
अम्बे माँ शारदे,
विनती सुनले तू मेरी,
होके मईया शेर पे सवार,
आ गई भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार…….

चरणों में तेरे,
हम सिर को झुकाएं,
बड़ी आशा लिए हम,
तेरी महिमा सुनाएं,
फूलों से भरके झोली,
तेरे दर पे मैं चढाऊँ,
केसरिया बिंदी लगाके,
लाली चूनर ओढाऊँ,
होके मईया शेर पे सवार,
आ गई भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार……..

कण कण में माई,
तेरी शक्ति समाई,
जब विपदा पड़ी तो,
दौड़ी चली आई,
मेरी पुकार सुनके,
दर्शन ज़रा दिखा दो,
करके दया मेरी दाते,
धन्य जीवन बना दो,
होके मईया शेर पे सवार,
आ गई भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार……

माँ हो के शेर सवार,
आ गई भक्तों के द्वार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार,
कब से खड़े राह में,
अखियाँ हैं यूँ बेकरार,
होता ना अब इंतज़ार,
भक्तों की सुन माँ पुकार……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह