सुख में दुःख में , मईया मेरी साथ निभायेगी,
दौड़ी आयेगी मईया जी दौड़ी आयेगी।

ना खाली कोई लौटा, माँ के इस द्वारे से,
सभी के काम बने , माँ के जयकारे से,
जय माता दी बोल जरा तू , रुक ना पायेगी,
सुख में दुःख में , मईया मेरी साथ निभायेगी…….2

भाव से जो भी भगत , माँ को मनाता है,
जीवन में सारी खुशी , वो माँ से पाता है,
हो चाहे गम के बादल माँ , सब ये हटाएगी,
सुख में दुःख में , मईया मेरी साथ निभायेगी……….2

हरीश की विनती है , माँ रख लेना चरणों में,
रहूं में मगन सदा , माँ तेरे भजनों में,
मेरे गुण अवगुण को मईया , पल में मिटाएगी
सुख में दुःख में , मईया मेरी साथ निभायेगी………..2

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह