माँ तेरी किरपा से तेरे मंदिर आया हूँ

माँ तेरी किरपा से, तेरे मंदिर आया हूँ,
मेरी कर सुनवाई माँ, मैं दुखिया आया हु,
माँ तेरी किरपा से……

जय माँ शेरावाली, ऊँचे पहाड़ो वाली,
जय माँ ज्योतावाली, जय माँ मेहरावाली।।

जब नाम लिया मैंने, बड़ा सुकून पाया है,
तेरी किरपा से ओ माँ, ये धुप भी छाया है,
मुझको हँसा दे माँ, रोते हुए आया हु,
माँ तेरी किरपा से……

कहने को अपने है, सब साथ नहीं पाया,
मैं कैसे बताऊ माँ, कुछ कर ही नहीं पाया,
मेरी आस जगा दे माँ, दुनिया से सताया हूँ,
माँ तेरी किरपा से……

जय माँ शेरावाली, ऊँचे पहाड़ो वाली,
जय माँ ज्योतावाली, जय माँ मेहरावाली।।

तेरी इतनी दया हो माँ, जीने को काफी है,
अपनी गलती की माँ, माँगता “अजय” माफ़ी है,
आके चरणों में माँ, मैं खुशिया पाया हूँ,
माँ तेरी किरपा से……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह