तुझे कब से पुकारे तेरा लाल आजा माँ शेरोवाली

माँ शेरोवाली आजा मेहरो वाली,
तुझे कब से पुकारे तेरा लाल,
आजा माँ शेरोवाली |
वारूँ तुझपे मैं पूजा की थाल
आजा माँ शेरो वाली,
माँ शेरोवाली आजा मेहरो वाली ||

लगते है झूठे माँ सहारे सारे जग के,
रोना है मुझे तेरे चरणों से लग के,
मेरे आंसू कहेंगे मेरा हाल,
आजा माँ शेरोवाली ||

भक्ति में तेरी मैंने जीवन की शाम की,
पल पल जपी है मैया माला तेरे नाम की,
मेरी भक्ति का कर के ख्याल
आजा मा शेरो वाली,
वारूँ तुझपे मैं पूजा के थाल,
आजा माँ शेरो वाली ||

तुझे कब से पुकारे तेरा लाल,
आजा माँ शेरोवाली |
वारूँ तुझपे मैं पूजा की थाल
आजा माँ शेरो वाली,
माँ शेरोवाली आजा मेहरो वाली ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह