आओ आज पधारो पार्वती के प्यारे है

आओ आज पधारो पार्वती के प्यारे है

आओ आज पधारो पार्वती के प्यारे है, शिव शंकर के दुलारे
हे गण नायक, हे लम्बोदर, सब देवो से प्यारे

प्रथम मनाएं आपको, करें तुम्हारी पूजा
सब देवों में तुमसा और नहीं कोई दूजा
सफल बनाओ आकर के तुम, बिगड़े काम हमारे,
आओ आज पधारो…

जिसने ध्याया आपको, उसका संकट टाला
तेरी दया से बाबा हो जाए उज्यारा
ज्योति जला कर सबके मनके दूर करे अंध्यारे
आओ आज पधारो…

थाल सजा कर लायें मोदक मिश्री मेवा
भोग लगा करके आकर करे तुम्हारी सेवा
मुरली वाले श्याम सुन्दर को लाना साथ तुम्हारे
आओ आज पधारो…

शुभ और लाभ तुम्हारे, रिधी सिधी के स्वामी
करो कृपा हे देवा, तुम हो अन्तर्यामी
धरती अम्बर तो सब मिलकर तेरा नाम पुकारे
आओ आज पधारो…

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह