बिगड़ी बनाओ गणराज मेरी

बिगड़ी बनाओ गणराज मेरी,बिगड़ी बनाओ गणराज ।
आओ बिगड़ी बनाओ गणराज,
तुम साधो सकल सब काज ।।
बिगड़ी बनाओ गणराज,
आओ बिगड़ी बनाओ गणराज ।

माता तुम्हारी पार्वती कहिए,
पिता है भोलेनाथ।
रिद्धि सिद्धि को देने वाले,
झोली भर दो आज ।।
बिगड़ी बनाओ गणराज,
आओ बिगड़ी बनाओ गणराज।

सब देवन में प्रथम पूज्य हो,
मूषक वाहन साज।
विघ्न को हरते मंगल करते,
लय, ताल के महाराज।।
बिगड़ी बनाओ गणराज,
आओ बिगड़ी बनाओ गणराज।

भक्त मिल सब तुम्हें बुलाते,
मोदक का है भोग लगाते।
‘सत्य’ शरण में पड़े है बाबा,
भक्तों की रखियो लाज।।
बिगड़ी बनाओ गणराज,
आओ बिगड़ी बनाओ गणराज,
तुम साधो सकल सब काज,
बिगड़ी बनाओ गणराज,
आओ बिगड़ी बनाओ गणराज ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह