गणपत लाला को मनाने हम भी आए हैं

गणपत लाला को मनाने हम भी आए हैं,
हम भी आए हैं भक्तों तुम भी आए हो,
गौरी लाला को मनाने हम भी आए हैं….

शीश मुकुट वाके कानों में कुंडल,
माथे तिलक लगाने हम भी आए हैं,
गौरी लाला को मनाने हम भी आए हैं….

पाप पीतांबर कसरे की धोती,
हार फुलों का पहनाने हम भी आए हैं,
गौरी लाला को मनाने हम भी आए हैं….

एक हाथ में फरसा सोहे,
पांव पैजनिया पहना में हम भी आए हैं,
गौरी लाला को मनाने हम भी आए हैं….

मोतीचूर मगद के लड्डू,
तेरा भोग लगाने हम भी आए हैं,
गौरी लाला को मनाने हम भी आए हैं….

रिद्धि सिद्धि के तुम हो दाता,
तेरा दर्शन पाने हम भी आए है,
गौरी लाला को मनाने हम भी आए हैं….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह