हमारे घर गणपति आया

झूमो नाचो खुशियाँ मनाओ,
आज हमारे घर गणपति आया,
हमारे घर गणपति आया………

ढोल बाजे, बाजे शहनाई,
घर घर में है, खुशियाँ आयी,
गणपति बप्पा मोरिया……
ढोल बाजे बाजे शहनाई,
घर घर में है खुशियाँ आयी,
आ गया है राजा,
आज हमारे घर गणपति आया,
झूमो नाचो खुशियाँ मनाओ,
आज हमारे घर गणपति आया……

बाप्पा मेरे घर आया,
रिद्धि सिद्धि संग लाया,
गणपति बपा मोरिया,
गणपति है हमारा भोला भाला,
सारे जग का है रखवाला,
चमकाये किस्मत का सितारा ,
आज हमारे घर गणपति आया,
झूमो नाचो खुशियाँ मनाओ,
आज हमारे घर गणपति आया……

भक्तों की सुनता है भक्ति,
सबको देता है ये शक्ति,
भरता सबका भंडारा,
आज हमारे घर गणपति आया,
झूमो नाचो खुशियाँ मनाओ,
आज हमारे घर गणपति आया……
गणपति बप्पा मोरिया,
अगले बरस तू जल्दी आ ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह