जय गणेश काटो कलेश

विघ्न हरण, मंगल करण,
गौरी सुत गणराज,
मैं लियो आसरो आपको,
रखियो म्हारी लाज।

जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश।।
जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश हितकारी,
विघ्न विनाशन नाथ प्रथम,
विघ्न विनाशन नाथ प्रथम,
पूजा हो सदा तुम्हारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश।
जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश, काटो क्लेश।

वक्रतुण्ड है महाकाय
श्री गजानंद लम्बोदर,
सदा लक्ष्मी संग आपके,
रहती है विघ्नेश्वर,
जो भी ध्यान धरे नित तुमरो,
नर हो चाहे नारी,
उसके सारे कष्ट मिटे,
पल में भारी से भारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश।
जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश, काटो क्लेश।

सिद्धि विनायक देवा,
कृपा करो हे देवा,
रिद्धि सिद्धि नित आठों पहर,
प्रभु तुझको चँवर ढुलावे,
गजानंद करुणावतार,
सब नाम तुम्हारा गावे,
पहले पूजन किसका हो जब,
उठी समस्या भारी,
श्री गणेश जी प्रथम पूजते,
आप बने अधिकारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश।
जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश, काटो क्लेश।

विघ्न विनाशन हार प्रभु,
सिद्धि विनायक कहलाते,
मेवा मिश्री और मोदक,
का निसदिन भोग लगाते,
एकदन्त गजबदन विनायक,
महिमा तेरी भारी,
मस्तक पर सिन्दूर बिराजे,
मुसक की असवारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश।
जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश, काटो क्लेश।

सिद्धि विनायक देवा,
कृपा करो हे देवा,
प्रथम आपको जो ध्याए,
सब काम सफल हो जाए,
कभी विघ्न और बाधा,
शर्मा पास ना उसके आए,
जिस प्राणी पर दया दृष्टि
हो जाए प्रभु तुम्हारी,
लक्खा उसकी करते,
मेरे बाबा डमरूधारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश।
जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश, काटो क्लेश…….

Author: लखबीर सिंह लक्खा

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह