कैसी तुम्हारी सवारी

कैसी तुम्हारी सवारी चूहा बड़े उत्पाती,
बड़े उत्पाती चूहा बड़े उत्पाती,
माने ना बात जरा भी चूहा बड़े उत्पाती,
कैसी तुम्हारी सवारी……

आटा भी खा गए मेरा चावल भी खा गए,
खा गए दाल चना की चूहा बड़े उत्पाती,
कैसी तुम्हारी सवारी…..

मंदिर में घी की बाती खा गए,
मोदक और चूरमा भी चूहा बड़े उत्पाती,
कैसी तुम्हारी सवारी……

मेवा मिठाई सब कुछ खा जाते,
खा खा हो रहे हाथी चूहा बड़े उत्पाती,
कैसी तुम्हारी सवारी…..

चूहे के मम्मी पापा, दादा और दादी,
आ गए पोते नाती चूहा बड़े उत्पाती,
कैसी तुम्हारी सवारी……

एक के संग में दो-दो चले आते,
बिना बुलाए बाराती चूहा बड़े उत्पाती,
कैसी तुम्हारी सवारी….

जब चूहे का मैंने दर्शन कीना,
भर गए खाली भंडार भी चूहा बड़े उत्पाती,
कैसी तुम्हारी सवारी….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह