सिर पे सजाके मोतियों का ताज

सिर पे सजा के मोतियों का ताज,
रखने को अपने भक्तों की लाज,
ये गौरी के ललना आये गजराज,
गौरी के ललना आये गजराज,
सिर पे सजाके मोतियों का ताज,
रखने को अपने भक्तों की लाज,
ये गौरी के ललना आये गजराज।

श्रद्धा से झोलिया अपनी पसारो,
श्रद्धा से झोलिया अपनी पसारो,
सिद्धिविनायक को मन से पुकारो,
सिद्धिविनायक को मन से पुकारो,
माँगना जो तुमने माँग लेना आज,
माँगना जो तुमने माँग लेना आज,
ये गौरी के ललना आये गजराज,
सिर पे सजाके मोतियों का ताज।

दया की दृष्टि ये जिनपे करेंगे,
दया की दृष्टि ये जिनपे करेंगे,
दुखरो भी उनके तो पल में हरेंगे,
दुखरो को उनके तो पल में हरेंगे,
भक्तो की चिंता का होगा इलाज,
भक्तो की चिंता का होगा इलाज,
ये गौरी के ललना आये गजराज,
सिर पे सजाके मोतियों का ताज।

ये है महोदर वे गणराज दाता,
ये है महोदर वे गणराज दाता,
करुणा का सागर ये भाग्यविधाता,
करुणा का सागर ये भाग्यविधाता,
जिसे भाये निर्दोष भक्ति का साज,
जिसे भाये निर्दोष भक्ति का साज,
ये गौरी के ललना आये गजराज,
सिर पे सजाके मोतियों का ताज
ये गौरी के ललना आये गजराज,
रखने को अपने भक्तो की लाज,
ये गौरी के ललना आये गजराज……….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस

संग्रह