गुरु जी मेरे कर्मों की

गुरु जी मेरे कर्मों की पोथी ना खोलना
न्याय तराजू में ना तोलना…….2
गुरु जी मेरे कर्मों की पोथी ना खोलना

1 ) पाप ना जानू , पुण्य ना जानू
बस तुमको ही , अपना मानूं
करना कभी भी , डावांडोल ना
गुरु जी मेरे कर्मों की पोथी ना खोलना

2 ) मोहमाया में , हम हैं उलझे
अंतर्यामी , तू सब समझे
खोल मजबूरों की तू पोल ना
गुरु जी मेरे कर्मों की पोथी ना खोलना

3 ) आन पड़ा हूं , चरणों में तेरे
कर ना हिसाब तू , कर्मों का मेरे
साहिल को ऐसे टटोल ना
गुरु जी मेरे कर्मों की पोथी ना खोलना

4 ) एक भरोसा , तुझमें अटल है
ओ . पी निर्बल का , एक तू बल है
बस यही मुझको , है बोलना
गुरु जी मेरे कर्मों की पोथी ना खोलना

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह