गुरुवर दया के सागर तेरा दर जगत से न्यारा

गुरुवर दया के सागर
गुरुवर दया के सागर, तेरा दर जगत से न्यारा,
दुनिया का दर भंवर है, तेरा दर ही है किनारा,
गुरुवर दया के सागर, तेरा दर जगत से न्यारा,

तेरी दृष्टि है निराली, दुविधा को हरने वाली,
अंधों की आंख में भी, नवज्योति भरने वाली,
अज्ञान के तिमिर से, हर भक्त को उबारा,
गुरुवर दया के सागर, तेरा दर जगत से न्यारा,

तेरे दर पर सब बराबर, कोई बड़ा ना छोटा,
चोखा बनाया सबको, आया भले ही खोटा,
जो भी शरण में पहुंचा, सबको मिला सहारा,
गुरुवर दया के सागर, तेरा दर जगत से न्यारा,

दुनिया का रस लुभाता, मझधार में डूबाता,
तेरा रस पुनीत पावन, है इष्ट मिलाता,
भक्तों को इसी रस ने, भव सिंधु से उबारा,
गुरुवर दया के सागर तेरा दर जगत से न्यारा,

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह