मैं बालक तू माता शेरावालिये

मैं बालक तू माता शेरावालिये,
है अटूट ये नाता शेरावालिये |
शेरावालिये माँ, पहाड़ा वालिये माँ,
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ ||

मैं बालक तू माता शेरावालिये,
है अटूट ये नाता शेरावालिये |
शेरावालिये माँ, पहाड़ा वालिये माँ,
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ ||

तेरी ममता मिली है मुझको, तेरा प्यार मिला है,
तेरे आँचल की छाया में मन का फूल खिला है|
तुने बुद्धि, तुने साहस, तुने ज्ञान दिया
मस्तक ऊँचा करके जीने के वरदान दिया माँ|
तू है भाग्य विधाता शेरावालिये,
मैं बालक तू माता शेरावालिये||

शेरावालिये माँ, पहाड़ा वालिये माँ,
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ ||

मैं बालक तू माता शेरावालिये,
है अटूट ये नाता शेरावालिये |
शेरावालिये माँ, पहाड़ा वालिये माँ,
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ ||

जब से दो नैनो में तेरी पावन ज्योत समायी,
मंदिर मंदिर तेरी मूरत देने लगी दिखाई |
ऊँचे पर्वत पर मैंने भी डाल दिया है डेरा,
निशदिन करे जो तेरी सेवा मैं वो दास हूँ तेरा |
रहूँ तेरे गुण गाता शेरावालिये,
मैं बालक तू माता शेरावालिये ||

शेरावालिये माँ, पहाड़ा वालिये माँ,
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ ||

मैं बालक तू माता शेरावालिये,
है अटूट ये नाता शेरावालिये |
शेरावालिये माँ, पहाड़ा वालिये माँ,
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ ||

Author: BABLA MEHTA, NAQSH LAYALPURI

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह