जिन कुशल गुरु जो मिले

तर्ज – होठो से छु लो तुम

किस्मत पर नाज करू, जिन कुशल गुरु जो मिले,
हर कदम ये हाथ पकड़, हरपल मेरे साथ चले,
किस्मत पर नाज करू…..

रोशन हुई दुनिया मेरी, जब आया गुरु की शरण,
तन मन धन करू जीवन, गुरु चरणों मे अर्पण,
जिंदगी का भरोसा क्या, दुबारा मिले न मिले,
हर कदम ये हाथ पकड़, हरपल मेरे साथ चले,
किस्मत पर नाज करू…..

गुरु ग्यान की ज्योति है, अज्ञान तिमिर हर ले,
गुरु अनमोल मोती है, तू ध्यान जरा धर ले,
कोई प्रबल पुण्य से ही, गुरुदेव की भक्ति मिले,
हर कदम ये हाथ पकड़, हरपल मेरे साथ चले,
किस्मत पर नाज करू…..

“दिलबर” ये तमन्ना है, कभी गुरुवर न रूठे,
जीवन की अंतिम सांस, गुरु चरणों मे छुटे,
फिर क्या मांगे नागेश, जो ऐसी सौगात मिले,
किस्मत पर नाज करू,जिन कुशल गुरु जो मिले,
हर कदम ये हाथ पकड़, हरपल मेरे साथ चले,
किस्मत पर नाज करू…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह