मेरा खाली हुआ शरीर सतगुरु ज्ञान के बिना

मेरा खाली हुआ शरीर सतगुरु ज्ञान के बिना,
सतगुरु ज्ञान के बिना गुरुवर ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर…..

मेरे ससुर के बाग बहुत हैं,
अब ना आए फल और फूल, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर…..

मेरे ससुर के कुआं बहुत हैं,
अब ना आए इनमें नीर, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर….

मेरे ससुर के महल बहुत हैं,
अब ना खेले इनमें लाल, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर……

मेरे ससुर के माई रे बाप हैं,
अब ना दावे इनके पैर, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर……

मेरे ससुर के कन्या बहुत हैं,
अब ना किने कन्यादान, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर…..

मेरे ससुर के गाय बहुत हैं,
अब ना किने गाय के दान, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह