सतगुरु के चरणों में बस मेरा ठिकाना है

सतगुरु के चरणों में, बस मेरा ठिकाना है,
चरणों में छुपा तेरे, गुरु ज्ञान खजाना है….

मोह माया में फंसकर, तुझको ही मैं भूल गया,
जो शरण पड़ा तेरी, झट तूने कबूल किया,
अब ज्ञान का हृदय में, एक दीप जलाना है,
चरणों में छुपा तेरे, गुरु ज्ञान खजाना है….

मैं भटक रहा कब से, मंजिल ही नहीं मिलती,
सुने मन उपवन में, कलिया ही नहीं खिलती,
मेरे मन का मुरझाया, वह फूल खिलाना है,
चरणों में छुपा तेरे, गुरु ज्ञान खजाना है….

अंधियारा मिटा दो तुम, प्रभु महिमा मैं गांऊं,
संतो के समागम में, भीतर तक रम जाऊं,
इस भक्त को मुक्ति का, रस्ता दिखलाना है,
चरणों में छुपा तेरे, गुरु ज्ञान खजाना है….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह