हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ

शिव नाम से है, जगत में उजाला ।
हरी भक्तो के है, मन में शिवाला ॥

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ, तीनो लोक में तू ही तू ।
श्रद्धा सुमन मेरा, मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ ॥

जग का स्वामी है तू, अंतरयामी है तू,
मेरे जीवन की, अनमिट कहानी है तू ।
तेरी शक्ति अपार, तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही, मेरा जीवन आधार ।
धुल तेरे चरणों की ले कर, जीवन को साकार किया ॥
हे शम्भू बाबा…॥

मन में है कामना, कुछ मैं और जानू ना,
ज़िन्दगी भर करू, तेरी आराधना।
सुख की पहचान दे, तू मुझे ज्ञान दे,
प्रेम सब से करूँ, ऐसा वरदान दे ।
तुने दिया बल निर्बल को, अज्ञानी को ज्ञान दिया ॥
हे शम्भू बाबा…॥

हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ, तीनो लोक में तू ही तू।
श्रद्धा सुमन मेरा, मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह