भोले तेरी माया अजब निराली है

भोले तेरी माया अजब निराली है

भोले तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है,
हे शिव शम्भू भोले शंकर,
नाम जपूँ नित तेरा बन कर,
भोलें तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है…

भोले तेरे दर पे,
आस लेके आया हूँ,
किस्मतों का मारा मैं,
विश्वास लेके आया हूँ,
किस्मतो की डोर अब,
तेरे ही सहारे है,
अंधरे भी ओझल तेरे,
नाम से उजाले है,
भोलें तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है…

तू ही है धरम मेरा,
तू ही है करम मेरा,
तू ही है किनारा ,
तू ही है सहारा,
तू ही है हमारा देव,
तेरे ही जाप से कटते पाप मेरे,
तू ही है किनारा,
तू ही है सहारा,
तू ही है हमारा देव…

भोले तेरे नाम से,
मेरी ये कहानी है,
तेरी ही कृपा से रोशन,
मेरी ज़िंदगानी है,
तेरी ही कृपा से रोशन,
मेरा ये जहाँ है,
तेरी ही कृपा ना हो तो,
मैं कुछ कहाँ हूँ,
भोलें तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है…

भोले तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है,
हे शिव शम्भू भोले शंकर,
नाम जपूँ नित तेरा बन कर,
भोलें तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह