आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में

आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में,
आप भी आना संग में रामजी लाना,
लाना जनक दुलार हमारे हरी कीर्तन में……..

भरत जी को लाना लक्ष्मण जी को लाना,
लाना सब परिवार हमारे हरी कीर्तन में,
आना अंजनी के लाल हमारे हरी कीर्तन में………

कृष्ण जी को लाना और राधा जी को लाना,
लाना लखदातार हमारे हरी कीर्तन में,
आना अंजनी के लाल हमारे हरी कीर्तन में……..

शिव जी को लाना मैया जी को लाना,
नारद जी को लाना डमरू वीजा बजाना,
हमारे हरी कीर्तन में आना पवन कुमार
हमारे हरी कीर्तन में……….

सुमति को लाना कुमति को हटाना,
करना बेड़ा पार हमारे हरी कीर्तन में,
आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में……….

बजरंग मंडल पर कृपा करके,
सुनलो नाथ पुकार मारे हरी कीर्तन में,
आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह