जन्मदिन बाला जी का

आज हनुमान जयंती है,
आज हनुमान जयंती है,
महक रहा दरबार आज श्रृंगार बसंती है,
आज हनुमान जयंती है……

जन्मदिन बाला जी का,
चलो खुशियां मनाएं,
आज स्वागत में इनके,
अपनी पलकें बिछाएं,
प्रेम से भजन सुनाएं,
झूम लें नाचे गाएं,
जो भी बाबा को भाए,
आज वही भोग लगाएं,
आज के दिन भगतों की बिगड़ी किस्मत बनती है,
आज हनुमान जयंती है………

राम का सेवक प्यारा,
माता सीता का दुलारा,
गूंजता है हर घर में,
इनका ही जय जयकार,
जो भी है जग से हारा,
ये है उनका रखवारा,
अपनी जीवन नैया का,
यही है खेवनहारा,
इनके दर पर ही तो सारी विपदा टलती है,
आज हनुमान जयंती है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह