एक बार मेंहदीपुर चले आइए

संकट विकट सब होंगें दूर,
करेंगे बाला जी अर्जी मंजूर,
एक बार मेंहदीपुर चले आइए,
बजरंगबली के चरणों में ध्यान लगाइए…..

बाला जी दयावान घने हैं,
करने को दया निधान बने हैं,
तुम भी उनकी दया पाइए,
एक बार मेंहदीपुर चले आइए,
बजरंगबली के चरणों में ध्यान लगाइए……

कलयुग में हैं वो एक सहारे,
करेंगे दूर सब कष्ट हमारे,
संकटों से तुम भी मुक्ति पाइए,
एक बार मेंहदीपुर चले आइए,
बजरंगबली के चरणों में ध्यान लगाइए……

मंगल के दिन होती सुनवाई,
मंगल करते सदा गुसाईं,
तुम भी आके अपनी सुनाइए,
एक बार मेंहदीपुर चले आइए,
बजरंगबली के चरणों में ध्यान लगाइए……

है बाला जी का ऐसा घाटा,
ना कभी किसी को नाटा,
आके शरण में तुम भी सब पाइए,
एक बार मेंहदीपुर चले आइए,
बजरंगबली के चरणों में ध्यान लगाइए…..

राजीव लगा आ एक बार तो फेरा,
दूर करेंगे बाला जी संकट तेरा,
चरणों में श्रद्धा से शीश नवाइए,
एक बार मेंहदीपुर चले आइए,
बजरंगबली के चरणों में ध्यान लगाइए……

Author: ©राजीव त्यागी नजफगढ़ नई दिल्ली

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह