जब से लगन लगी तुम्हारी बालाजी

जब से लगन लगी तुम्हारी बालाजी

जबसे लगन लगी है तुम्हारी, दर आना चाहूँ में बारी बारी -2,
तेरी महिमा बालाजी न्यारी, दर आते नर और नारी,
जबसे लगन लगी…

जब-जब भी दुखो ने घेरा, मेने नाम जपा है तेरा -2,
एक तेरे सिवा ना कौई, इस दुनिया मे बाबा मेरा -2,
तू देव बडा गुनकारी,दर शीश झुकाए दुनिया सारी,
तेरी महिमा बालाजी न्यारी, दर आते नर और नारी,
जबसे लगन लगी…

जग वालो ने मुख है फेरा,छाया घनघोर अन्धेरा -2,
बौलौ बाबा कुछ बौलौ,अब कहाँ लगाऊं में डेरा -2,
तू “देव” बडा हितकारी,नही तुमसा कौई बलकारी,
तेरी महिमा बालाजी न्यारी, दर आते नर और नारी,
जबसे लगन लगी…

जो मुझसे नही हो पाता, बाबा तुम ही हो करते -2,
जब भी गिरा है संजय,तुम झट से हाथ पकडते -2,
तू देव बडा न्यायकारी, नही तुमसा कौई ब्रह्मचारी,
तेरी महिमा बालाजी न्यारी, दर आते नर और नारी,
जबसे लगन लगी…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह