ये चमक ये दमक

ये चमक ये दमक

ये चमक, ये दमक, फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन, चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है,
बगियन मा बहार तुम्हई से है….

मेरे सुख-दुःख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है….

मैं तो भूल गयी कुछ भी कहना,
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग-रग में बसी है प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है….

मेरा दिल ले लो, मेरी जा ले लो,
मेरा तन ले लो, मेरा मन ले लो,
मेरा तन ले लो, मेरा मन ले लो,
मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,
जीवन श्रृंगार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है….

मैं तो भूल गयी सब सुख चैना,
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरी नस-नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है….

मेरा कोई नहीं है दुनिया में,
मेरा तौल-करार तुम्हई से है,
मेरा तौल-करार तुम्हई से है,
मैं कहाँ जा कर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह