ऐसा श्याम हमारा

हारों का एकमात्र सहारा दीनो का रखवाला
निर्धन का धन निर्बल का बल पांडव कुल उजियारा
ऐसा श्याम हमारा, ऐसा श्याम हमारा

जग ठुकराए जिनको बाबा उनको गले लगाए
जो भी दर हार के आये उसको श्याम जिताये
ना जाने कितनी तकदीरों को है इसने संवारा
ऐसा श्याम हमारा, ऐसा श्याम हमारा
ऐसा श्याम हमारा…

बिना नब्ज़ पकडे ही बाबा रोग सही कर देता
कलयुग का अवतारी दर पे मन चाहा वर देता
पापी से भी पापी को दर पे है श्याम ने तारा
ऐसा श्याम हमारा, ऐसा श्याम हमारा
ऐसा श्याम हमारा…

तू भी शरण में आजा प्यारे क्यों भटके बंजारा
पाना है गर श्याम प्रेम तो लगा एक जयकारा
जय श्री श्याम कहा गोलू ने चमका आज सितारा
ऐसा श्याम हमारा, ऐसा श्याम हमारा

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी
हनुमान जयंती

गुरूवार, 02 अप्रैल 2026

हनुमान जयंती
चैत्र पूर्णिमा

गुरूवार, 02 अप्रैल 2026

चैत्र पूर्णिमा
वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी

संग्रह