छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार

छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार

दोहा -चाहे छुट जाये ज़माना,
या माल-ओ-जर छूटे,
ये महल और अटारी,
या मेरा घर छूटे,
इसीलिए तो कहता है लख्खा,
श्याम बाबा,
सब जगत छूटे,
पर आपका ना दर छूटे ||

छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार,
ओ बाबा मरते दम तक,
मरते दम नहीं,
अगले जनम तक,
अगले जनम नहीं,
सात जनम तक,
सात जनम नहीं,
जनम जनम तक,
छोड़ेगे ना हम तेरा द्वार,
ओ बाबा मरते दम तक || ||

निर्धन को धनवान बनाए,
ऐसी है तेरी माया,
ओ बाबा ऐसी है तेरी माया,
भेद तेरी शक्ति का जग में,
कोई समझ ना पाया,
ओ बाबा कोई समझ ना पाया,
दुःख के अँधेरे दूर भगाए,
आस का दीपक मन में जलाए,
नाम जपे तेरा सांस है जबतक,
छोड़ेगे ना हम तेरा द्वार,
ओ बाबा मरते दम तक || ||

खाटु में प्रभु आप विराजे,
सब पर हुकुम चलाए,
ओ बाबा सब पर हुकुम चलाए,
भक्तो की लाज बचाने बाबा,
पलभर में आ जाए,
ओ बाबा पलभर में आ जाए,
निर्बल को तुम देते सहारा,
सबसे है प्यारा श्याम हमारा,
इस धरती से उस अम्बर तक,
छोड़ेगे ना हम तेरा द्वार,
ओ बाबा मरते दम तक || ||

महाभारत में कृष्ण को आपने,
शीश का दान दिया है,
ओ बाबा शीश का दान दिया है,
खुश होकर के आपको कृष्ण ने,
ये वरदान दिया है,
ओ बाबा ये वरदान दिया है,
निल गगन के चाँद और तारे,
रवि की किरणे आरती उतारे,
पूजा हो तेरी दुनिया है जबतक,
छोड़ेगे ना हम तेरा द्वार,
ओ बाबा मरते दम तक || ||

छोड़ेगे ना हम तेरा द्वार,
ओ बाबा मरते दम तक,
मरते दम नहीं,
अगले जनम तक,
अगले जनम नहीं,
सात जनम तक,
सात जनम नहीं,
जनम जनम तक,
छोड़ेगे ना हम तेरा द्वार,
ओ बाबा मरते दम तक || ||

Author: Mukesh Bagda

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह