बिगड़ी सँवारी प्रभु

सब पे तेरी दया का नूर बरस रहा है,
फिर क्यूँ दयालु ये दास तरस रहा है।
देखकर दशा मुझ दीन की,ना किनारा कीजिये ,
मेरी भी होगी सुनाई इतना तो इशारा कीजिये।

तूने लाखों की-2 बिगड़ी सँवारी प्रभु ‘
कब आएगी बतादो मेरी बारी प्रभु ,
मेरी बारी प्रभु इक बारी प्रभु ,
कब आएगी बतादो मेरी बारी प्रभु।

सब्र करने की बाबा इन्तेहां हो गयी-2
धीर धरने की अब मुझमें शक्ति नहीं ,
मेरी ओर-2 ज़रा देखो एक बारी प्रभु ,
कब आएगी बतादो मेरी बारी प्रभु।

तेरी रहमत अगर हो जाएगी -2 ,
सूखी डाली हरी हो जाएगी ,
अब खिलादो-3 मेरी भी फुलवारी प्रभु ,
कब आएगी बतादो मेरी बारी प्रभु।

अपना सुख दुःख तुझी को सुनाया है -2
तेरे आगे ही हाथों को फैलाया है ,
मेरी तुमसे-3 ही है रिश्तेदारी प्रभु।
कब आएगी बतादो मेरी बारी प्रभु।

माधव खाली जो चौखट से जाऊंगा-2
कैसे मुँह मैं जहां को दिखाऊंगा ,
तेरे कन्धों पे सारी जिम्मेदारी प्रभु।
कब आएगी बतादो मेरी बारी प्रभु।

मेरी बारी प्रभु इक बारी प्रभु ,
कब आएगी बतादो मेरी बारी प्रभु -2।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह