तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं

तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं

तू खाटू बुलाता रहे, और मैं आता रहूं।

खयाल जब भी तुम्हारा, मेरे श्याम आए,

कपकपाते हुए लब पर, तुम्हारा नाम आए,

जब कभी जिक्र तेरा सुनकर, आँख भर आए,

तेरी तस्वीर से लिपटकर, मुझे आराम आए।

ओ बाबा इतनी कृपा मैं, तेरी पाता रहूं,

तू खाटू बुलाता रहे, और मैं आता रहूं।।

भाने लगी है तेरे, दर की गलियां,

तुम्हारे दरश से खिले, मन की कलियाँ,

ओ बाबा दीदार तेरा, यूँ ही पाता रहूं,

तू खाटू बुलाता रहें, और मैं आता रहूं।।

जबसे तेरी चौखट पे, सर ये झुका है,

तब से मेरा कोई, काम ना रुका है,

ओ बाबा सर यूँ ही, दर पे मैं झुकाता रहूं,

तू खाटू बुलाता रहें, और मैं आता रहूं।।

तू दे रहा है, मुझे दाना पानी,

तेरा शुक्रिया ‘माधव’, तेरी मेहरबानी,

ओ बाबा तेरा दिया ही, बस मैं खाता रहूं,

तू खाटू बुलाता रहें, और मैं आता रहूं।।

ओ बाबा इतनी कृपा मैं, तेरी पाता रहूं,

तू खाटू बुलाता रहें, और मैं आता रहूं।।

Author: Reshmi Sharma

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह