जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है

जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है

जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है,
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है…

मेरे नैया चलती है, पतवार नहीं होती,
किसी और को अब मुझको तरकर नहीं होती,
मै डरता नहीं जग से, श्याम साथ आते है,
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है…

कोई भक्ति करे उनकी, वो उनका हो जाए,
कोई याद करे उनको दुःख हल्का हो जाए,
ये बिन बोले सब कुछ पहचान जाते है,
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है…

ये इतने बड़े होकर, दीनो से प्यार करे,
अपने भक्तो के दुःख को वो पल में दूर करे,
सब भक्तो का कहना बाबा मान जाते है,
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है…

मेरे मन के मंदिर में बाबा का वास रहे,
कोई रहे ना रहे बस बाबा पास रहे,
मेरे व्याकुल मन को बाबा जान जाते है,
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह