ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है

ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है,
निचे हम रहते ऊपर मैया जी का डेरा है,
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है…

मैया जी के द्वारे पे, अँधा पुकार रहा,
अंधे को आँखे दो, उसे तेरा ही सहारा है,
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे, मैया जी का बसेरा है…

मैया जी के द्वारे पे, कोढ़ी पुकार रहा,
कोढ़ी को काया दो, उसे तेरा ही सहारा है,
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे, मैया जी का बसेरा है…

मैया जी के द्वारे पे, निर्धन पुकार रहा,
निर्धन को माया दो, उसे तेरा ही सहारा है,
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे, मैया जी का बसेरा है…

मैया जी के द्वारे पे, बांझन पुकार रही,
बांझन को संतान दो, उसे तेरा ही सहारा है,
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे, मैया जी का बसेरा है…

मैया जी के द्वारे पे, कन्या पुकार रही,
कन्या को वर घर दो, उसे तेरा ही सहारा है,
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे, मैया जी का बसेरा है…

मैया जी के द्वारे पे, भगत पुकार रहे,
भक्तो को दर्शन दो, उन्हें तेरा ही सहारा है,
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे, मैया जी का बसेरा है…

ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे, मैया जी का बसेरा है,
निचे हम रहते, ऊपर मैया जी का डेरा है,
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे, मैया जी का बसेरा है…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह