शरण तेरी आये श्याम मेरे

मेरी विनती सुनो सरकार, श्याम श्याम,,
श्याम सुंदर कर दो मेरा उद्दार,
शरण तेरी आये, श्याम मेरे,
शरण तेरी आये……

किनारा नज़र नहीं आता है,
कोई तेरे सिवा नहीं भाता है,
तुम आकर अब बचाओगे,
इस भवर के पार लगाओगे,
मेरी विनती सुनो सरकार,
श्याम सुंदर कर दो मेरा उद्दार,
शरण तेरी आये, श्याम मेरे,
शरण तेरी आये……

मुश्किल में तुझे पुकारा है,
जीने का तू ही सहारा है,
तुझ बिन हम जी नहीं पाएंगे,
तुझे छोड़ के हम कहा जाएंगे,
मेरी विनती सुनो सरकार,
श्याम सुंदर कर दो मेरा उद्दार,
शरण तेरी आये, श्याम मेरे,
शरण तेरी आये……

हमे ऐसा वर दे दो श्यामा,
तुम मेरे हो कह दो श्यामा,
तुझपे सब अर्पण कर जाऊ,
तन मन तुझपे ही हर जाऊ,
मेरी विनती सुनो सरकार,
श्याम सुंदर कर दो मेरा उद्दार,
शरण तेरी आये, श्याम मेरे,
शरण तेरी आये……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह