जबसे किया नमन के मेरे भाग खुल गए

जबसे किया नमन के मेरे भाग खुल गए,
मन को मिला अमन के मेरे भाग खुल गए,
जबसे किया नमन के मेरे भाग खुल गए,
जबसे किया नमन के मेरे भाग जग गए…..

खाटू वाले तेरा दर लगता है कितना सुन्दर,
सजा हुआ है फूलों से बैठे हो जिसके अंदर,
दुःख का हुआ दमन,,
दुःख का हुआ दमन के मेरे भाग जग गए,
जबसे किया नमन के मेरे भाग जग गए….

ये मेरा दिल झूम उठा, उनके चरणों को चूम उठा,
आई बहारें गुलशन में रहमत का सागर झूम उठा,
रहमत का सागर झूम उठा,,
खिलने लगे सुमन के मेरे भाग जग गए,
जबसे किया नमन के मेरे भाग जग गए….

श्याम तो ऐसी हस्ती है बसाते उजड़ी बस्ती है,
इनका हुआ अभिषेक जहाँ रहमत तो वहां बरसती है,
रहमत तो वहां बरसती है,,
नादान सत्य का कल के मेरे भाग जग गए,
जबसे किया नमन के मेरे भाग जग गए….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

विजया एकादशी

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

विजया एकादशी
आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी

संग्रह