जिसकी नैया श्याम भरोसे

जिसकी नैया श्याम भरोसे

जिसकी नैया श्याम भरोसे,
जिसकी नैया श्याम भरोसें,
डोल भले सकती है,
डूब नहीं सकती है ||

मत घबराना तू,
संकट आएँगे,
मत घबराना तू,
संकट आएँगे,
संकट भी एक दिन,
जान ये जाएंगे,
तू है प्रेमी श्याम धणी का,
तुझपे असर ना होगा,
बाल ना बांका होगा,
देर भले हो जाए गाडी,
छूट नहीं सकती है,
ओ नैया डूब नहीं सकती है,
जिसकी नैया श्याम भरोसें,
डोल भले सकती है,
डूब नहीं सकती है ||

दर्द भरे बादल,
जब घिर जाएंगे,
दर्द भरे बादल,
जब घिर जाएंगे,
साथ जो थे हरदम,
नजर ना आएँगे,
उन घड़ियों में खाटु वाला,
लीले चढ़ जाएगा,
पल में वो आएगा,
नजर ना आएँगे,
उन घड़ियों में खाटु वाला,
लीले चढ़ जाएगा,
आया है आएगा,
भरी सभा में उनकी इज्जत,
लूट नहीं सकती है,
ओ नैया डूब नहीं सकती है,
जिसकी नैया श्याम भरोसें,
डोल भले सकती है,
डूब नहीं सकती है ||

इनकी कृपा होगी,
जीवन महकेगा,
सूना घर तेरा,
एक दिन चमकेगा,
तुझ पर ताना कसने वाले,
कुछ ना कह पाएंगे,
चुप वो हो जाएंगे,
शुभम रूपम किस्मत भी उनसे,
रूठ नहीं सकती है,
जिसकी नैया श्याम भरोसें,
डोल भले सकती है,
डूब नहीं सकती है ||

जिसकी नैया श्याम भरोसे,
जिसकी नैया श्याम भरोसें,
डोल भले सकती है,
डूब नहीं सकती है ||

Author: Shubham Rupam Bajoria

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

सफला एकादशी

सोमवार, 15 दिसम्बर 2025

सफला एकादशी
गुरु गोविंद सिंह जयंती

शनिवार, 27 दिसम्बर 2025

गुरु गोविंद सिंह जयंती
पौष पूर्णिमा

शनिवार, 03 जनवरी 2026

पौष पूर्णिमा
षटतिला एकादशी

बुधवार, 14 जनवरी 2026

षटतिला एकादशी
मकर संक्रांति

बुधवार, 14 जनवरी 2026

मकर संक्रांति
जया एकादशी

सोमवार, 26 जनवरी 2026

जया एकादशी

संग्रह