श्याम रंग मन भायो

तर्ज – प्रेम रतन धन पायो

दीवानी मैं श्याम की,
मुरली के तान की,
बाजी जो मुरलिया ऐसी,
सुध नहीं प्राण की,
भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,
श्याम रंग मन भायो,
श्याम रंग मन भायो मेरे,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रंग मन भायो मेरे…..

श्याम पिया की बन के जोगनिया,
रंग गयी उस रंग में,
जग संसार निगोडा लागे,
श्याम बसे अंग में,
राधा के संग में,
मस्तानी मैं श्याम की,
राधे कृष्णा नाम की,
सावरी सलोनी सूरत,
मेरे घनश्याम की,
भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,
श्याम रंग मन भायो,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रंग मन भायो मेरे……

श्याम ही तन में,
श्याम ही मन में,
श्याम ही जीवन में,
श्याम की धुन में,
छम छम नाचू,
बावरिया बन के,
पायलिया खनके,
मतवारी मैं श्याम की,
माला हरी नाम की,
गले में विराजू जैसे,
झटा गूँज माल की,
भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,
श्याम रंग मन भायो,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रँग मन भायो मेरे…….

याद में तेरी ओ साँवरिया,
दिन बीते और रैन,
प्यास बुझेगी कब इस मन की,
कब आएगा चैन,
बरसत तुम बिन नैन,
श्याम मेरा यार है,
श्याम दिलदार है,
आँधी किसी लाकड़ी का,
श्याम आधार है,
भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रँग मन भायो मेरे…..

ना जप जानू,
ना तप जानू,
ना भक्ति का मोल,
मेरे गिरिधर,
मैं गिरिधर की,
बात जया अनमोल,
सांवरिया कुछ बोल,
सांवरे का साथ है,
सांवरे का हाथ है,
मेरे सा दीन कोई,
वो दीनो का नाथ है,
भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,
श्याम रंग मन भायो,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रँग मन भायो मेरे….

Author: जया किशोरी जी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह