तेरी दया से खाटु वाले

तेरी दया से खाटु वालेे मेरा गुजारा चलता है,
मिलता तुझसे दाना पानी तब मेरा घर पलता है….

तेरे रहते चिंता करूं क्यूँ, पता है जब तू साथ है,
मेरे जैसे हारे हुओं का तू ही दीनानाथ है,
मेरे जीवन के अंधियारे में तेरे नाम का दीपक जलता है,
तेरी दया से खाटु वालेे मेरा गुजारा चलता है……..

सेवा में जो अपनी लगाया कृपा प्रभु ये तेरी है,
गुण को तेरे मैं गा पाऊँ कहा हैसियत मेरी है,
मेहर नज़र तू जिसपर करता वो ही तुझको भजता है,
तेरी दया से खाटु वालेे मेरा गुजारा चलता है……..

जब से तुने अपना बनाया दुनिया मेरी बदलने लगी,
किस्मत सोई थी जो मेरी तेरी दया से जगने लगी,
अश्विन का पल वो ही सही है जो तेरे भजन मे गुजरता है,
तेरी दया से खाटु वालेे मेरा गुजारा चलता है……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा

संग्रह