तेरी झलक सांवरा मैं बांवरा

तेरी झलक सांवरा मैं बांवरा

नजरें जब बाबा से मिल जाती है

आँखों में सारी बातें हो जाती है,

तेरा सहारा है, बाबा हमारा है

प्यारा ओ प्यारा सा मुखडा तुम्हारा है,

तेरी झलक सांवरा, करे बांवरा, तेरी झलक सांवरा,

तेरी झलक सांवरा, मैं बांवरा, तेरी झलक सांवरा।

सारा जमाना श्याम दीवाना,

जग में प्रभु तेरा रूप सुहाना,

ऐसा वरदान दो मेरे कन्हैया,

गाता रहूँ मैं तेरा तराना,

ना तमन्ना हीरा पन्ना,

मुझकों है बस तेरा बनना,

एक झलक तेरी आँखों में ख्वाब सजा जाए,

तेरी झलक सांवरा, करे बांवरा, तेरी झलक सांवरा,

तेरी झलक सांवरा, मैं बांवरा, तेरी झलक सांवरा।

बाबा तेरी नगरी में जबसे हूँ आया,

ना कोई चिंता है ना कोई माया,

जबसे नशा तेरा चढ गया बाबा,

बेसुध सा हो गया मैं लागूं बौराया,

खाटू की गली गली में,

बाबा तेरी इस नगरी में,

एक ही नारा और जयकारा सबको बता जाए,

तेरी झलक सांवरा, करे बांवरा, तेरी झलक सांवरा,

तेरी झलक सांवरा, मैं बांवरा, तेरी झलक सांवरा।

तेरी झलक के हम है दीवाने,

तू ईक दीपक लाखों परवाने,

जब भी मैं हारा तुझको पुकारा,

हारे का साथी बाबा हमारा,

जब भी बाबा मैं हूँ हारा,

हारे का तू बना सहारा,

तीन बाण तरकश में तेरे कष्ट मिटा जाये,

तेरी झलक सांवरा, करे बांवरा, तेरी झलक सांवरा,

तेरी झलक सांवरा, मैं बांवरा, तेरी झलक सांवरा।

Author: kanhaiya jha

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह