तू खाटू होकर आना

( श्याम चाकरी मिल गई अब मंज़िल खाटू धाम
मेरे हर दर्दो का मरहम बाबा तेरा नाम। )

तुम जो मेरे इस चेहरे पर देख रहे मुस्कान,
कल रात को सपने में आये थे बाबा श्याम,
कहा था मत घबराना तू खाटू होकर आना…..

भक्तों के ह्रदय की पीड़ा जो समझे भगवान,
उनके लिए सब एक बराबर निर्धन क्या धनवान,
तन मन सब सेवा में लेलो होगा तेरा एहसान,
कल रात को सपने में आये थे बाबा श्याम,
कहा था मत घबराना तू खाटू होकर आना……

हार गया था इस जीवन से रहता था परेशान,
हर दम रहती थी उलझन सब बिगड़ रहे थे काम,
कहा मुझे किसी श्याम भगत ने ले बाबा का नाम,
कल रात को सपने में आये थे बाबा श्याम,
कहा था मत घबराना तू खाटू होकर आना…….

छोड़ दिया सब तुझपे बाबा सुना है जग में नाम,
स्वर्ग से भी सुन्दर लगता है तेरा खाटू धाम,
शुभम के मन की भी अर्ज़ी सुन ले मेरे बाबा श्याम,
कल रात को सपने में आये थे बाबा श्याम,
कहा था मत घबराना तू खाटू होकर आना…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह