अंबे मैया को मन में बसा कर, मां का दर्शन किए जा रहे हैं,
सीस चरणों में मां के झुका कर, खुद को अर्पण किए जा रहे हैं,
अंबे मैया को मन में बसा कर….

काले बालों की अद्भुत जटा है,
मां के मुखड़े की अनुपम छटा है,
कैसी मुस्कान मां के लबो पर,
देख उसको जिए जा रहे हैं,
अंबे मैया को मन में बसा कर….

भोली सूरत लगे मां की प्यारी,
मां की महिमा है जग से निराली,
खुद को चरणों में मां के लुटा कर,
भेट तन मन दिए जा रहे हैं,
अंबे मैया को मन में बसा कर….

मैया तुमको ही है अपना माना,
अब कहे चाहे कुछ भी जमाना,
प्रेम गंगा में डुबकी लगाकर,
भक्ति रस का पीए जा रहे हैं,
अंबे मैया को मन में बसा कर….

तेरे दर पर लगाया मां डेरा,
तेरे चरणों में जीवन है मेरा,
चरण धूलि को मस्तक लगाकर,
नतमस्तक हुए जा रहे हैं,
अंबे मैया को मन में बसा कर….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह