ऐसे बनो तुम श्याम प्रेमी

कहते सभी मैं श्याम प्रेमी,
होता वही है श्याम प्रेमी,
जो सच की राह चलकर दिखाए,
छोटे बड़ो में ना फर्क लाये,
ऐसे बनो तुम श्याम प्रेमी,
बोलो सभी हम श्याम प्रेमी…..

तुम आज खुद से ये इक वादा कर लो,
झूठे दिखावे कभी ना करोगे,
जितना भरोसा है तुमको प्रभु पर,
उतना भरोसा है श्याम को तुम पर,
ऐसे बनो…….

आलू सिंह नरसी और करमा के जैसे,
क्या हमने श्याम को ऐसे रिझाया,
जितनी किरपा थी इन भक्तों पे उनकी,
क्या ऐसी किरपा है हम पे प्रभु की,
ऐसे बनो…..

पांखड़ियों वक़्त है तुम संभल लो,
झूठी कहानी ना सबको सुनाओ,
जैसी किरपा मेरे श्याम बरसाते,
वैसी किरपा क्यूँ ना देख पाते,
खुद की ईर्ष्या बन्द करो तुम,
सच्चा नाता जोड़ लो तुम,
ऐसे बनो……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह