अरे मन कर हरि से प्यार

अरे मन कर हरि से प्यार,
जिंदगी क्यों खोवे बेकार,
क्यों खोवे बेकार, जिंदगी क्यों खोवे बेकार,
अरे मन कर हरि से प्यार……

गर्भ के अंदर जब तू आया,
तन्ने भारी कष्ट उठाया,
तब श्री हरी से करत पुकार,
जिंदगी क्यों खोवे बेकार,
अरे मन कर हरि से प्यार……

हरि ने आकर कष्ट मिटाया,
प्रकट हुआ दुनिया में आया,
कह कह शब्द ऊचार,
जिंदगी क्यों खोवे बेकार,
अरे मन कर हरि से प्यार……

बालकपन हस खेल गवाया,
जवानी मति अनमोल गवाया,
तूने किया ना हरि से प्यार,
जिंदगी क्यों खोवे बेकार,
अरे मन कर हरि से प्यार……

बूढ़े पन की भई सहाई,
दिन दिन तृष्णा घेरन आई,
अब क्यों कर रहा सोच विचार,
जिंदगी क्यों खोवे बेकार,
अरे मन कर हरि से प्यार……

मार-मार यम प्राण निकालें,
नैनन नीर बहाए प्यारे,
रोवे मार मार किलकार,
जिंदगी क्यों खोवे बेकार,
अरे मन कर हरि से प्यार……

गर इस जग से मुक्ति पाना,
तब श्री हरि की शरण में जाना,
वहीं से होवे जग उद्धार,
जिंदगी क्यों खोवे बेकार,
अरे मन कर हरि से प्यार……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि

संग्रह