बाजी बरसाने डफ बाजी रे

बाजी बरसाने डफ बजी रे ,होरी आयी रे…
हाँ होरी आयी रेरेरे… – २
बाजी बरसाने डफ बाजी रे होरी आयी रे

आयी बसंत बहार है आयी,
ऊंची अट्टारी बजी शहनाई,
सखियों संग -२ राधा नाची रे ,होरी आयी रे
बजी बरसाने डफ….

ढोल नगाड़े बाज रहे हैं,
होरी जयकारे गाज रहे हैं ,
हर गोपी -२ हर गोपी लट्ठ से साजी रे,होरी आयी रे
बाजी बरसाने डफ….

साज रहे हैं समाज होरी के ,
गाज रहे हैं धमार होरी के ,
रसिकों से -२ रसिकों से महफ़िल साजी रे,होरी आयी रे
बाजी बरसाने डफ….

चलो ‘मधुप’ हरी होरी मनावें,
युगल हरी का दर्शन पावें,
फागुन की-२ फागुन की रंगीली रुत्त लागी रे,होरी आयी रे
बाजी बरसाने डफ….

हाँ होरी आयी रे ,हो होरी आयी रे-२
बाजी बरसाने डफ बाजी रे,होरी आयी रेरेरे ..।

बाजी बरसाने डफ बाजी रे,होरी आयी रे-२ fast (चौगुन)
हाँ होरी आयी रे ,
अम्बे होरी आयी रे ,
हो होरी आयी है …

बरसाने में ,होरी है -२
वृन्दावन में ,होरी है -२
नंदगाँव में ,होरी है -२
गोवर्धन में ,होरी है -२
कुञ्ज गलिन में ,होरी है-२
वृन्दावन में ,होरी है -२
होरी है -२
हो,हो,हो,हो होरी है -३

बोलो होरी के रसिया की जय।
जय हो….।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह