बहुत दिन हुए तेरे दीदार के बिना

बहुत दिन हुए तेरे दीदार के बिना,
बहुत सदियाँ गुजरी तेरे प्यार के बिना……

ओ मेरे बांके बिहारी सरकार,
तुम बिन रहा नहीं जाए,
रहा नहीं जाये कुछ कहा नहीं जाए,
अब में कब तक करूँ इंतज़ार,
तुम बिन रहा नहीं जाए,
मेरे बांके बिहारी…….

जब से देखी सांवरी सुरत,
इस दुनियां की कोई नहीं जरुरत,
मुझे तुमसे हो गया प्यार,
तुम बिन रहा नहीं जाए,
मेरे बांके बिहारी…….

तन भी दूषित, मन भी दूषित
हो ही गया ये जीवन दूषित,
ऐ मुझे दिल से लगा लो दिलदार,
तुम बिन रहा नहीं जाए,
मेरे बांके बिहारी……

बीत चली जीवन की घड़ियाँ,
तरस रही तेरे दरश को अखियाँ,
ऐ मेरा सुना हुआ है संसार,
तुम बिन रहा नहीं जाए,
मेरे बांके बिहारी……

दरश बिना जीवन है सुना,
बिछुड़न का ये दर्द है दुना,
ओ ‘पागल’के प्यारे यार,
तुम बिन रहा नहीं जाए,
मेरे बांके बिहारी……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह