दो नैना घनश्याम के कटीले है कटार से

तेरे नैना, दो नैना,
मुकुट सिर मोर का,
मेरे चित चोर का,
दो नैना, नैना, नैना,
दो नैना घनश्याम के,
कटीले हैं कटार से,
मुकुट सिर मोर का,
मेरे चित चोर का,
दो नैना, नैना, नैना,
दो नैना, घनश्याम के,
कटीले हैं कटार से…..

आजा के भर लूँ तुझे,
अपनी बाहों में,
आजा छिपा लूँ तुझे,
अपनी निगाहों में,
दीवानों ने विचार के,
कहा ये पुकार के,
दो नैना, नैना, नैना,
दो नैना, घनश्याम के,
कटीले हैं कटार से……

रास बिहारी नहीं,
तुलना तुम्हारी,
तुमसा ना देखा कोई,
पहले अगाड़ी,
के लूनराई वार के,
के नज़रें उतार के,
दो नैना, नैना, नैना,
दो नैना, घनश्याम के,
कटीले हैं कटार से…….

प्रेम लजाए तेरी,
बाँकी अदाओं पर,
फूल घटाएं तेरी,
तिरछी निगाहों पर,
की सौ चाँद वार के,
दीवानें गए हार के,
दो नैना, नैना, नैना,
दो नैना, घनश्याम के,
कटीले हैं कटार से……..

मुकुट सिर मोर का,
मेरे चित चोर का,
दो नैना, नैना, नैना,
दो नैना घनश्याम के,
कटीले हैं कटार से।
मुकुट सिर मोर का,
मेरे चित चोर का,
दो नैना, नैना, नैना,
दो नैना, घनश्याम के,
कटीले हैं कटार से……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह